जगाधरी: गुलाब नगर में ₹10.20 लाख से बनेंगी गलियां व नालियां, महापौर ने किया शिलान्यास
नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर एक के गुलाब नगर में 10.20 लाख रुपये की लागत से गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षद रीना रस्तोगी के साथ नारियल फोड़ गलियों के निर्माण का शुभारंभ किया। उन्होंने अभियंता शाखा के अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में सभी गलियों का निर्माण करने के निर्देश दिए।