जगाधरी: धर्मकोट में करंट लगने से बच्चे की मौत, पतंग पकड़ते समय हाईटेंशन तार के संपर्क में आया
बिलासपुर क्षेत्र के धर्मकोट गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें 13 वर्षीय तनिष्क की 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि करंट लगते ही जोरदार धमाके के साथ तनिष्क छत पर दूर जा गिरा। तनिष्क, जो गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था, अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटन