यमुनानगर में आज HTET की परीक्षा होने जा रही है। पहले दिन इवनिंग शिफ्ट में लेवल-3 की परीक्षा ली जाएगी, जिसमें 2 हजार 940 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। आज और कल चलने वाली तीन लेवल की इस परीक्षा के लिए जिले में 17 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें कुल 10 हजार 881 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।