जगाधरी: यमुनानगर में बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 2 कारोबारियों के घर पर की थी फायरिंग, नोनी राणा गैंग से था संबंध
यमुनानगर में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। रटौली रोड पर पुलिस बदमाश को पकड़ने लगी तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें बदमाश ढेर हो गया। बदमाश की पहचान भीम के रूप में हुई है। वह नोनी राणा गैंग से जुड़ा हुआ था।