यमुनानगर में जगाधरी-पोंटा साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह छछरौली स्थित सोम नदी के पुल पर एक हादसा हुआ। पुल के बीचोंबीच लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जाम पिछले 5 घंटे से जारी है और कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी हुई हैं।