नवाबगंज: विमलेश पाल हत्याकांड: कोर्ट ने पूछा- जब ड्यूटी कर रही थी, तो शव किसका मिला था?
बाराबंकी के चर्चित महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इस मामले के मुख्य आरोपी और मृतका के पति सिपाही इंद्रेश मौर्य की जमानत मंजूर कर ली है। कोर्ट का यह फैसला पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस के सरकारी रिकॉर्ड में पाए गए गंभीर विरोधाभास के आधार पर आया है।