कासगंज: गर्मी के चलते जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज, 1316 मरीजों का अस्पताल में किया गया इलाज
कासगंज जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। और गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी। और अस्पताल की ओपीड़ी में 1316 मरीजों के पर्चे बनाएं गए। और डॉक्टरों ने अस्पताल की ओपीड़ी में मरीजों की जांच कराकर उनका इलाज़ किया। और गर्मी से बचाव करने की नसीहत दी।