मोतिहारी: चरखा पार्क में हमारा संकल्प विकसित भारत फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का सांसद राधामोहन सिंह ने किया उद्घाटन
मोतिहारी शहर के चरखा पार्क में हमारा संकल्प विकसित भारत फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, विधायक कृष्णनंदन पासवान, विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।