मोतिहारी: केसरिया में सीएम नीतिश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा का जदयू कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जन्मदिन
जदयू नेता वसील अहमद खान के केसरिया स्थित अवास पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा का जन्मदिन केक काटकर विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजीत कुमार सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में समूचा बिहार तरक्की की राह पर अग्रसर है।