संभल: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिजली घर के अधिशासी अभियंता को बिजली समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।उन्होंने आरोप लगाया कि 33 केवी संबल से हसनपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को फसल सिंचाई के लिए समय पर बिजली नहीं मिल पा रही।