शाहजहांपुर: गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार
शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।