तिल्दा: नेवरा सिनोधा मार्ग पर अमित चांचल के पीछे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, नेवरा पुलिस ने किया मर्ग कायम
Tilda, Raipur | May 26, 2026 आज मंगलवार सुबह नेवरा से सिनोधा मार्ग पर अमित चांवल उद्योग के पीछे एक बाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। नेवरा पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पहचान की कोशिश में जुटी हुई है।