बरेली: गांव नबावपुरा के व्यक्ति की संपत्ति हड़पना चाहते हैं खानदानी लोग, मामले की एसएसपी से की शिकायत
थाना सिरौली के गांव नबावपुरा के रहने वाले रामबाबू ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे पास दो मकान हैं, जिन पर मेरे खानदान के लोग शिवम व उसके पिता पप्पू और माता मीना कब्जा करना चाहते हैं। मैं अकेला बुजुर्ग व्यक्ति हूं, जिसका वे फायदा उठाकर मेरी पैतृक संपत्ति हड़पना चाहते हैं। बुजुर्ग के साथ कई बार मारपीट भी की गई है।