बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के बरेली जंक्शन के बाहर दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के बरेली जंक्शन के बाहर दबंगों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला के साथ मारपीट कर रहे दबंगों को स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया। दबंगों द्वारा बीच सड़क पर जमकर पत्थर बाजी भी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।