बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के टाहप्यारी के रहने वाले व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया पत्नी के साथ मारपीट का आरोप
नवाबगंज थाना क्षेत्र के टाह प्यारी के रहने वाले व्यक्ति ने दबंग पर पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसको लेकर पीड़ित व्यक्ति ने आज एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।