बरेली: बरेली में प्रधानमंत्री का रोड शो आज सुरक्षा का त्रिस्तरीय ब्लूप्रिंट तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा का त्रिस्तरीय ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। स्वयंवर बारात घर से लेकर सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे तक रूट पर रहने वाले लोग लोगों को अपने घर की छत पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा उनके घरों में कोई भी अजनबी, मेहमान नहीं आ पायेगा। वह घर की बालकनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो देख सकेंगे।