बिंदकी: कंशमीरी गांव में नव विवाहिता गर्भवती महिला की मौत के मामले में पति सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के कंशमीरी गांव में नव विवाहित गर्भवती महिला रानी की मौत के मामले में महिला के पिता राजेंद्र यादव निवासी जोनिहा कोतवाली बिंदकी ने रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मृतक पुत्री रानी के पति राहुल यादव, ससुर हंसराज, सास लक्ष्मी, देवर रोहित यादव,नंद आशा तथा सूता कुल 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।