तरबगंज: वजीरगंज थाना परिसर में समाधान दिवस का किया गया आयोजन, तहसीलदार और थाना अध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
वजीरगंज थाने में समाधान दिवस में तहसीलदार केशव प्रसाद ने फरियादियों की फरियाद सुनी। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि राजस्व से कुल आवेदन 9 आवेदन आये थे, जिसमें से राजस्व के 8 आवदेन थे। पुलिस के एक आवेदन आए थे जिसका निस्तारण हो गया है। शेष राजस्व के मामलों के लिए टीमें निर्धारित कर मौके पर भेजी जाएगी ।