तरबगंज: कोल्हमपुर इमाम मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, वाहन चालक पर मुकदमा हुआ दर्ज
कोल्हापुर इमाम मार्ग पर बीते 19 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है।मृतक के पुत्र की तहरीर पर नवाबगंज थाने में शुक्रवार को वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया गया है।