तरबगंज: ढोढेपुर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी व डेढ़ वर्ष का बालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
बरौली ग्राम पंचायत निवासी छत्तर शर्मा में शुक्रवार को थाने पर दी गई तहरीर में बताया संजय अपनी पत्नी पूनम व डेढ़ वर्ष के बालक के साथ तरबगंज बाजार किसी कार्य से सोमवार को आए हुए थे।बाजार से घर वापस जाते समय ढोढेपुर पावर हाउस के पास सीबीएन मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे वहीं डेढ़ वर्ष के बालक का हाथ फैक्चर हो गया था।