तरबगंज: बालापुर गांव में 2 बाइक की भिड़ंत में विद्युत कर्मी की हुई मौत, 3 लोग घायल
आमने-सामने से हुई दो बाइकों की भीड़त में एक विद्युत कर्मी की हुई मौत व तीन अन्य गंभीर रूप से घायल। मृतक की पहचान राजकुमार तिवारी निवासी पठकापुर बस्ती के रूप में हुई है , बाईक के टकराव के बाद मृतक बीच सड़क पर गिरा था , जिसे पीछे से आ रहे किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई ।