तरबगंज: जैतपुर गांव में छुट्टा मवेशियों से परेशान किसानों ने जिला अधिकारी व मनकापुर विधायक को संयुक्त रूप से लिखा पत्र
जैतपुर गांव के दर्जन भर किसानों ने छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने के लिए जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा और मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र लिखा है। वहीं समस्या का समाधान ना होने पर अनशन की चेतावनी भी किसानों ने दी है।