विजयीपुर: विजयीपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार: थानाध्यक्ष
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को विजयीपुर थाना के सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर एक फोटो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक युवक हाथ में देशी कट्टा लिए दिखाई दे रहा था। सत्यापन के बाद युवक की पहचान भरपूरवा गांव निवासी रवि सिंह, के