नगर की बड़ी बाजार रोड में बुधवार को दोपहर में लगभग दो बजे लोजपा(आर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष तुषार राज ने एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष देवमुनी पासवान ने किया। इस अवसर पर पार्टी के नये कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रेमतोष सिंह उर्फ बंटी सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया, फूल मालाएं पहनाईं.