सिकंदराराऊ: सिकन्द्राराऊ में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने UPI के माध्यम से गलत खाते में गए ₹10,000 की धनराशि को कराया वापस
समीर पुत्र नसीऱ निवासी पुरदिलनगर द्वारा NCRP पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि उसके खाते से UPI के माध्यम से गलत नम्बर पर 10,000/- चले गये थे। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता की 10,000/- रूपए की शत-प्रतिशत धनराशि पुनः बैंक खाते में वापस कराई गयी।