तिल्दा: देर शाम से रात तक नेवरा पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान, नाबालिगों को दी गई कड़ी समझाइश
Tilda, Raipur | May 12, 2026 नेवरा पुलिस एवं रायपुर पुलिस से उपस्थित पुलिस बल के संयुक्त नेतृत्व में तिल्दा नेवरा में सघन जांच अभियान सोमवार देर शाम से रात्रि तक चलाया गया देर शाम से विभिन्न चौक चौराहा में वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया गया एवं तीन सवारी एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई पुलिस ने कई नाबालिग को कड़ी समझाइए भी दी।