भादरा: गोगामेड़ी पशु मेले में गौवंश के आवागमन और क्रय-विक्रय पर अस्थायी रोक
लम्पी स्किन डिजीज के प्रकोप के चलते गोगामेड़ी पशु मेले में गौवंश के आवागमन व क्रय-विक्रय पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। 20 सितंबर की देसी गाय प्रतियोगिता निरस्त कर मुर्रा नस्ल के वयस्क नर भैंस की प्रतियोगिता होगी। अन्य पशु प्रतियोगिताएं व पुरस्कार राशि पूर्ववत रहेंगी।