भिनगा: DM ने गेहूं क्रय केंद्र तिलकपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण, गेहूं खरीद में ना हो शिथिलता केंद्र प्रभारी को दिए निर्देश
विकास खण्ड हरिहरपुररानी के गेहूं क्रय केंद्र तिलकपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर गेहूं खरीद का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने गेहूं क्रय करने आये किसानों से उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया की गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इसका ध्यान रखा जाये ताकि किसानों को कोई समस्या ना हो