पिंड्रा: सिंधोरा में महिला को खौलते चावल से जलने का मामला, पांच आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के अमौता बन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है।आरोपियों ने महिला पर खौलता चावल फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। वही इस दौरान उसके बेटे पर भी हमला किया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।