पन्ना: पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतना में छिपा वारंटी फ़िल्मी अंदाज़ में गिरफ्तार
Panna, Panna | Apr 2, 2026 बृजपुर पुलिस ने 6 साल से फरार शातिर अपराधी सुरेश गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। साल 2020 में गैर-इरादतन हत्या के बाद से आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। कप्तान निवेदिता नायडू के निर्देशन में टीम ने सतना के बरोंधा गाँव में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कोर्ट से स्थाई वारंट जारी होने के बाद अब आरोपी सलाखों के पीछे है।