जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का तीसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में छात्राओं को मेंहदी, नृत्य, पेंटिंग और मुख्य रूप से आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।