गोरखपुर: गोरखपुर से बैंकॉक भेजकर बनाया बंधक, नौकरी दिलाने के नाम पर भाइयों से ₹2.52 लाख ठगे, जान से मारने की धमकी दी
देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना के फतेहपुर गांव के रहने वाले ज्ञानदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई भगवानदास और गोपालदास रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहते थे।इसी दौरान जानकारी मिली कि गोरखपुर के कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया के रहने वाले सुग्रीव सिंह और जंगल सखनी निवासी रामानुज यादव विदेश भेजने का काम करते हैं।दोनों का सिंघड़िया में ऑफिस भी है।