गुलाना: सलसलाई में स्वर्गीय आशा देवी की स्मृति में नि:शुल्क स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का आयोजन
सलसलाई में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी स्वर्गीय आशा देवी की पुण्यतिथि पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।