अरियरी प्रखंड के धनौल मोड़ पर परिवहन विभाग ने गुरुवार दोपहर 12 बजे वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अवैध शराब, वाहन कागजात और हेलमेट की सघन जांच की गई। कई वाहनों से नियम उल्लंघन के मामलों में जुर्माना वसूला गया। हाल के दिनों में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए विभाग लगातार सतर्क है और विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चला रहा है।