अटरू में उपखण्ड पुलिस उप अधीक्षक रामानन्द यादव तहसीलदार महेन्द्र चतुर्वेदी, खनन् विभाग के अंशुमान मीणा एवं पुलिस थाना अटरू की टीम ने अवैध खनन् के खिलाफ सयुक्त कार्यवाही की है।अभिषेक अंदासु पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत डीएसपी रामानन्द यादवके निर्देश पर पुलिस निरीक्षक अशोक वर्मा ने कारवाई को अंजाम दिया।