नौगांव: नौगांव में राजश्री को लेकर बवाल, महंगे दाम पर बिक्री का आरोप, विरोध करने पर दुकानदारों को मिल रही है धमकी
नौगांव नगर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजश्री एजेंसी विक्रेता शिवा ट्रेडर्स पर एमआरपी से अधिक दामों पर राजश्री बेचने के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे छोटे-छोटे दुकानदार बड़ी संख्या में शिवा ट्रेडर्स पहुंचे और उन्होंने एमआरपी रेट पर माल देने की मांग की। इस दौरान माहौल गर्मा गया और दुकानदारों