गोरखपुर: सदर लोकसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद की तबीयत बीती रात बिगड़ने पर लखनऊ किया गया रेफर
समाजवादी पार्टी लोकसभा सदर प्रत्याशी श्रीमती काजल निषाद की 5 अप्रैल को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनको स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बीती रात ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। वह अपने परिजनों व पार्टी नेताओं के साथ एम्बुलेंस से इलाज हेतु लखनऊ के लिए रवाना हुई।