गोरखपुर: गोलघर स्थित नगर निगम पार्किंग के ठेकेदार द्वारा कांग्रेस प्रदेश सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में दी गई तहरीर
नगर निगम के गोलघर पार्किंग से गाड़ियां उठाने को लेकर बवाल हो गया। पार्किंग के ठेकेदार अभिषेक सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज यादव पर दुर्व्यवहार एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने पर तहरीर दी गई है। हालांकि मनोज यादव ने इन सभी आरोपी को साजिश बताया है। ठेकेदार का आरोप है कि बिना पैसा दिए मनोज यादव अपनी कार पार्किंग से लेकर जबरन चले गए।