गोरखपुर: भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महानगर समाजवादी पार्टी कि मासिक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया और आज की बैठक मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर मंत्री अनिकेत कुमार भारती भाजपा छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सपा मैं शामिल हुए। सपा में आए बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया।