गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवा बाग निवासी व्यक्ति ने पुलिसिया उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास
शाहपुर थाना क्षेत्र के कौवा बाग के रहने वाले जितेंद्र सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जितेन्द्र सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि कौवा बाग चौकी इंचार्ज उनके विरोधियों के साथ मिलकर उनको फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों से वह काफी परेशान हैं इसलिए जहर खाकर आत्महत्या कर रहे हैं।