मोहनपुर: रिखिया: चांनन नदी के पास अंबाटारी श्मशान घाट में बालू में दफन मिली 23 वर्षीय युवती का शव
रिखिया के चांनन नदी स्थित अंबाटारी श्मशान घाट के समीप बालू में दफन 23 वर्षीय युवती रिंकू कुमारी का शव पुलिस ने बुधवार सुबह 9:00 बजे बरामद किया रिंकू कुमारी पिछले तीन दिनों से लापता थी शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को बालू में दफनाया गया है ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके।