औरैया: विकासखंड के ग्राम शहाबदा में बारिश से गिरा कच्चा मकान, पीएम आवास पाने को दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला
ग्राम शहाबदा निवासी बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेम नारायण ने मुख्यमंत्री को भेज प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया था। उसने कई बार ग्राम प्रधान, सचिव एवं लेखपाल से पीएम आवास दिलाए जाने की मांग की मगर आज तक उस पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।