सवायजपुर: ट्रैक्टर ट्राली लूट कांड का पाली पुलिस ने किया खुलासा, 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 3 साथी फरार
पाली थाना क्षेत्र में रुपापुर चीनी मिल गेट पर हुई ट्रैक्टर-ट्राली लूट की वारदात का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। पुलिस ने जनपद फर्रुखाबाद निवासी 4 शातिर लुटेरों को सरसई जनपद सीमा से गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जबकि उनके तीन साथी अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर भी बरामद किया है।