सवायजपुर: पिपरिया गांव में बाढ़ परियोजना कार्य में बाधा डालने पर एक नामजद व 5 अज्ञात के विरुद्ध पचदेवरा थाने में मुकदमा दर्ज
पिपरिया गांव में बाढ़ परियोजना का कार्य बाधित करने के मामले में सहायक अभियंता की तहरीर पर एक नामजद और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध पचदेवरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि खुद को ग्राम प्रधान बताने वाले गोलू द्वारा अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।