अनूपपुर: कोतमा हादसे पर सियासी रंग: निष्पक्ष जांच की मांग, पीड़ितों के साथ भगवा पार्टी
अनूपपुर प्रवास पर पहुंचे भगवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने कोतमा भवन हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई,बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसेवा को प्राथमिकता देने और जिले के उद्योगों में 70% स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया गया।