बक्सर: जेकेटी विधि महाविद्यालय में लैंगिक असमानता दुष्परिणाम एवं निवारण विषय पर बुधनपुरवा में जागरूकता अभियान आयोजित.
Buxar, Buxar | Mar 21, 2024 जेकेटी विधि महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण अली अल्बर्ट की अध्यक्षता में लैंगिक असमानता दुष्परिणाम एवं निवारण विषय पर जागरूकता अभियान का आयोजन महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक माला दास के नेतृत्व में किया गया. महाविद्यालय परिसर से जागरूकता अभियान रवाना किया गया, जो बुधनपुरवा, सिंडिकेट फिर सिलकुटवा मोहल्ला होकर वापस आया और संपन्न हो गया.