करतला: भारतमाला मार्ग पर 'टेरर टैक्स' का आतंक, मृत मवेशियों की आड़ में वसूली, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Kartala, Korba | Jun 1, 2026 कोरबा में भारतमाला परियोजना का निर्माणाधीन उरगा-बिलासपुर मार्ग अब यात्रियों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि डर और दहशत का रास्ता बनता जा रहा है। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने इस मार्ग को अपनी कमाई का जरिया बना लिया है। टोल प्लाजा शुरू होने से पहले ही यहां वाहन चालकों से जबरन "टेरर टैक्स" वसूला जा रहा है।