जतारा: मंजना: रेंज टीकमगढ़ में अतिक्रमित वन को खाली करा कर खोदे गए अतिक्रमणरोधी गड्ढे और खंती
वन मण्डल टीकमगढ़ के अंतर्गत सब रेंज मंजना की बीट सुनोनी के कक्ष क्रमांक RF-59 मे सालों से वन भूमि पर अतिक्रमित अपराधियों को बेदखल किया जा चुका था और उस भूमि पर 50 हेक्टर क्षेत्र मे कम्पनी मद से वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र में इस वर्ष 25000 मिश्रित् प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाना है।