फरसगांव: मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों को दी हाईटेक सौगात, केवीके में मिलेगा कृषि ड्रोन, आधुनिक तकनीक से होंगे सशक्त
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बोरगांव स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के निरीक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर चार किसानों को ट्रैक्टर, पावर वीडर, रोटावेटर, सीड ड्रिल समेत विभिन्न कृषि यंत्र प्रदान किए गए तथा फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत 15 लाख रुपये की परियोजना पर 6 लाख रुपये का प्रथम अनुदान दिया गया।