बड़ामलहरा की बड़ी फील्ड मोहल्ले में विनोद वंशकार के परिवार के साथ लगभग एक दर्जन लोगों के द्वारा मारपीट की गई है। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं आज 13 मई दोपहर 3:00 बजे जिला अस्पताल में विनोद वंशकार ने बताया कि आरोपियों के द्वारा मोहल्ले में जुआ सट्टा खिलाया जाता है।